Explore

Search

May 10, 2026 4:30 am

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं बिलासपुर की दो गाइड्स, पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर

बिलासपुर।नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह में बिलासपुर जिले की दो गाइड्स कु. बी. हर्षिणी एवं मुस्कान मैत्री को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से जारी किया गया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित इस समारोह में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से 20 स्काउट्स गाइड्स रोवर्स और रेंजर्स का दल राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन में सम्मिलित हुआ।

वर्ष 2016 से 2021 तक छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 54 स्काउट्स गाइड्स रोवर्स और रेंजर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। बिलासपुर जिले की उपलब्धि को पूरे राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया गया।

समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, सांसद एवं राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल तथा मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गाइड्स की इस उपलब्धि पर जिला मुख्य आयुक्त चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय कुमार यादव, गाइड कैप्टन पुष्प शर्मा, बीना यादव सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS