Explore

Search

September 5, 2026 6:27 pm

गृहमंत्री विजय शर्मा ने तेरह पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

दुर्ग।स्वतंत्रता दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के 13 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक अनिल साहू थाना पाटन सउनि राजेन्द्र कुमार चन्द्राकर, सउनि संगीता मिश्रा प्र.आर. लक्ष्मीनारायण पात्रे, प्र.आर. बालकिशन यादव, आर. सनत भारती, आर. राजीव रंजन आर. काशी बरेठ आर. खिलेन्द्र दिल्लीवार आर. खेमराज चन्द्राकर, आर. रंजीत सिंह आर. शैलेन्द्र यादव और आर. महेन्द्र चन्द्रवंशी शामिल हैं।

कार्यक्रम में विधायक गजेन्द्र यादव संभाग आयुक्त सत्य नारायण राठौर आईजी रामगोपाल गर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल और कलेक्टर अभिजीत सिंह मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS