Explore

Search

September 9, 2026 2:08 pm

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का रिहर्सल संपन्न,कलेक्टर- एसएसपी ने मुख्य समारोह की तैयारी का लिया जायजा

बिलासपुर।आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड मैदान में आयोजित होगा, जहां मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे।

बुधवार को मैदान में कार्यक्रम का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया, जिसमें सभी गतिविधियां 15 अगस्त को निर्धारित क्रम के अनुसार संपन्न हुईं।

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस के दिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे। कार्यक्रम में आकर्षक मार्चपास्ट स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान भी शामिल रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS