Explore

Search

March 4, 2026 10:14 am

जमीन पर कब्जे की कोशिश, डाक्टर को मारकर पानी भरे गढ्ढे में फेंका

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान हमलावरों ने डेंटिस्ट के पति पर हमला कर उन्हें पानी से भरे गढ्ढे में फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल डाक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकंडा के लिंगियाडीह निवासी प्रियंका महासेठा डेंटिस्ट हैं। उनका फार्म हाउस सकरी क्षेत्र में स्थित है। रविवार को रात करीब आठ बजे फार्म हाउस के चौकीदार ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि फार्म हाउस के सामने स्थित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है। इस पर उनके पति डॉ. प्रणय महासेठा वहां पहुंच गए। रात नौ बजे प्रियंका ने पति से बात की, लेकिन कुछ देर बाद फोन करने पर उन्होंने रिसिव नहीं किया। संदेह होने पर डेंटिस्ट रात करीब 10 बजे सकरी थाने पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे पेट्रोलिंग टीम के साथ फार्म हाउस की ओर रवाना हुईं। तभी चौकीदार ने फोन कर बताया कि डॉक्टर की कार फार्म हाउस के पास खड़ी है, जिसमें तोड़फोड़ हुई है और उनका मोबाइल भी कार में ही है। कुछ दूरी पर डॉक्टर बेहोशी की हालत में पानी से भरे गढ्ढे में पड़े मिले। पुलिस व पत्नी ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद होश आने पर डॉक्टर ने बताया कि जमीन पर कब्जा करने वाले दिनेश दुबे ने उनकी कार पर पत्थर मारा। विरोध करने पर किसी ने पीछे से सिर पर वार कर उन्हें बेहोश कर दिया और गढ्ढे में फेंक दिया। घटना के बाद डॉक्टर की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दिनेश दुबे सहित अन्य हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS