Explore

Search

October 21, 2026 6:19 am

एक व्यक्ति, एक वोट का ही नियम लागू ,राहुल गांधी को चुनाव प्रक्रिया की समझ नहीं: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

दुर्ग ।उपमुख्यमंत्री एवं राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि देश में एक व्यक्ति एक वोट का ही नियम लागू है और राहुल गांधी का इस विषय पर बयान उनकी चुनावी प्रक्रिया की समझ की कमी को दर्शाता है।

दुर्ग जिला प्रभारी विजय शर्मा ने सोमवार को समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भई एक व्यक्ति दो वोट कहीं लागू है क्या?  एक व्यक्ति एक वोट ही होता है। मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक बार दर्ज होना अलग बात है।

उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग के माध्यम से  विशेष गहन निरीक्षण SIR के जरिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जा रहा है। तब इसका विरोध करेंगे और बाद में आरोप लगाएंगे कि मतदाता सूची में गड़बड़ी हो गई।

शर्मा ने कहा राहुल गांधी कभी भी मतदान अभिकर्ता पोलिंग एजेंट या मतगणना अभिकर्ता काउंटिंग एजेंट नहीं रहे हैं। अभिकर्ता दोनों ही समय एक-एक वोट का मिलान करते करते हैं। बूथ पर कितने वोट पड़े और किसने वोट डाला यह सब मतदाता सूची से ही मिलान होता है होता है। गणना अभिकर्ता भी इसी सूची के आधार पर आंकड़े मिलाता है।उन्होंने कहा राहुल गांधी कभी अभिकर्ता नहीं रहे इसलिए उन्हें इस प्रक्रिया की समझ नहीं है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS