Explore

Search

October 25, 2026 7:44 pm

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक

बिलासपुर।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में  भाजपा के दीपक सिंह शहर अध्यक्ष और मोहित जायसवाल जिलाध्यक्ष ग्रामीण सहित मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संभाग सह संयोजक दिलेंद्र कौशिक ने बताया कि सम्मेलन में एक देश-एक चुनाव जाति जनगणना संकल्प से सिद्धि तक सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के अमृत काल और एक पेड़ माँ के नाम विषयों पर चर्चा होगी। इसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मंत्री सांसद और विधायक मार्गदर्शन देंगे।

मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को निष्ठा पूर्वक योगदान देना होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन 31 जुलाई को सिम्स सभागार में आयोजित किया जाएगा।

बैठक का संचालन महामंत्री शैलेन्द्र यादव ने किया और आभार प्रदर्शन यदूराम साहू ने किया। बैठक में राजेश कुमार रजक उमेश कुमार यादव नरोत्तम श्रीवास रमेश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS