Explore

Search

October 25, 2026 5:50 pm

जिले में अब तक 632.3 मिमी बारिश, औसत से 172.9 मिमी अधिक

सबसे ज्यादा बारिश बेलगहना और सबसे कम कोटा में 

बिलासपुर।चालू खरीफ मौसम में बिलासपुर जिले में अब तक 632.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 459.4 मिमी से 172.9 मिमी अधिक है।

अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सबसे अधिक वर्षा बेलगहना तहसील में 772.1 मिमी, जबकि सबसे कम वर्षा कोटा में 458.2 मिमी दर्ज की गई है।

अन्य तहसीलों में हुई वर्षा के आकड़े

• बिल्हा – 625.9 मिमी

• मस्तूरी – 646 मिमी

• तखतपुर – 666.6 मिमी

• सीपत – 622 मिमी

• बोदरी – 576.1 मिमी

• बेलगहना – 764.3 मिमी

• बेलतरा – 520 मिमी

• रतनपुर – 639.1 मिमी

• सकरी – 672.7 मिमी

• पचपेड़ी – 624.2 मिमी

जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मिमी है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा की यह स्थिति खरीफ फसलों के लिए अनुकूल मानी जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS