Explore

Search

October 25, 2026 7:42 pm

आईपीएल ऑन लाइन सट्टेबाजी का मास्टरमाइंड दीपक घिरवानी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा।पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के सरगना दीपक घिरवानी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई।

भाटापारा शहर थाना पुलिस के अनुसार, इससे पहले इस गिरोह के 16 सदस्यों को गोवा के बोगमालो इलाके में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से करीब 8.15 लाख के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए गए थे। गिरोह तीन ऑनलाइन पैनल खेलो यार, आरबीसी 139 और वीनबज 7 के जरिए सट्टेबाजी कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी घिरवानी कार्रवाई के दौरान फरार हो गया था। उसकी तलाश में साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच की गई। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े लेनदेन करता था और रकम को हवाला के जरिए निकालता था।

आरोपी दीपक घिरवानी नागपुर महाराष्ट्र का निवासी है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया ।मामला छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS