Explore

Search

March 12, 2026 12:06 pm

एसपी बलौदबाज़ार ने किया उत्कृष्ट विवेचना एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए चार पुलिस अधिकारी-कर्मचारी का  कॉप ऑफ द मंथ से सम्मान 

एसपी श्रीमती भावना गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित 

बलौदाबाजार।जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य अपराध विवेचना एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चार पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ के रूप में चयनित कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर चलाए जा रहे कॉप ऑफ द मंथ योजना के तहत माह जून 2025 के लिए निरीक्षक अजय झा सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पाटिल आरक्षक क्रमांक 917 सुरेंद्र साहू एवं आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव को चयनित किया गया।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने सभी चयनित अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों की उपलब्धियां 

निरीक्षक अजय झा थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली हत्या के गंभीर प्रकरण अपराध क्रमांक 186/2024 धारा 302 भादवि की उत्कृष्ट विवेचना कर न्यायालय से आरोपी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पाटिल चौकी प्रभारी करहीबाजार आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु समाधान शिविरों का आयोजन कर जन-जागरूकता फैलाने में सक्रिय योगदान दिया।

आरक्षक क्रमांक 917 सुरेंद्र साहू यातायात शाखा, भाटापारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रभावी ई-चालानी कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय कार्य किया।

आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव साइबर सेल बलौदाबाजार अज्ञात मोटरसाइकिल चोर गिरोह की पहचान कर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसपी ने दी बधाई 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने सभी सम्मानित अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से पुलिस बल के अन्य सदस्यों को भी प्रेरणा मिलेगी एवं कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS