Explore

Search

June 15, 2026 12:58 am

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 26 चालकों से वसूला 2.60 लाख का जुर्माना

बलौदाबाजार। सड़क हादसों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से सभी पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।


एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में यातायात पुलिस की अलग अलग टीम ने बलौदाबाजार, भाटापारा एवं सिमगा क्षेत्र में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच अभियान चलाया। इस दौरान 26 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वाहन जब्त किए गए।
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां सोमवार को कोर्ट ने इन सभी चालकों को 10–10 हजार का जुर्माना भरने का आदेश दिया। इन 26 मामलों में 2.60 लाख की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई।
एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। यह अभियान सड़क सुरक्षा और आम नागरिकों की जान-माल की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस नियमित रूप से ब्रेथ एनालाइजर जांच के माध्यम से नशे में वाहन चलाने वालों की धरपकड़ कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS