खरोरा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
रायपुर छत्तीसगढ़ ।खरोरा सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजन को दो लाख व घायलों को 50 रुपये देने की घोषणा की है। यह राशि प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से जारी की जाएगी। भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त करने के साथ ही सहायता राशि की घोषणा भी कर दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों व घायलों को सहायता राशि की घोषणा भी कर दी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदना

खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे से देश में शोक का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट कर छत्तीसगढ़ के खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर दुख और संवेदना व्यक्त की है।
सीएम का एक्स पर पोस्ट

सड़क दुर्घटना के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर ना केवल संवेदना वयक्त की साथ ही मृतकों के परिजनों व परिचितों को अस्पताल में इलाज की व्यवस्था को लेकर आश्वस्त भी किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रायपुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रायपुर में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
https://x.com/PMOIndia/status/1921894177316483408?t=8fNFVFmhMBByLRcFTgSk_Q&s=19
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

प्रधान संपादक