Explore

Search

July 17, 2026 2:59 am

आबकारी विभाग अलकतरा वृत्त की बड़ी कार्रवाई,7.920 लीटर देशी शराब जप्त

जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़। (राजू शर्मा) कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अलेख राम सिदार के विशेष मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी वृत अकलतरा अंतर्गत ग्राम परसदा में छापामारी कर 7.920 लीटर अवैध देशी शराब जप्त किया है ।

इस संबंध मे मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर परसदा निवासी बसंती कैवर्त्य (पति लक्ष्मी प्रसाद), उम्र 41 वर्ष, के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई ।तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक बोरियों में रखे कुल 44 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किए गए। प्रत्येक पाव में 180 मिलीलीटर मदिरा थी, जिसकी कुल मात्रा 7.920 लीटर रही।

इस मामले में आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक शिल्पा दुबे, मुख्य आरक्षक अनवर मेमन एवं गणेश चेलकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS