Explore

Search

September 13, 2025 5:38 pm

R.O. N0.17

Advertisement Carousel

पिस्टल साफ करते वक्त चली गोली, व्यापारी घायल

दंतेवाड़ा। जिले के मुख्य बाजार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक व्यापारी की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली से पास में खड़े दूसरे व्यापारी को गोली लग गई। घायल व्यापारी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

दंतेवाड़ा बाजार के पास स्थित दंतेश्वरी आटो पार्टस के संचालक प्रमोद तोमर अपनी दुकान में सुबह करीब 9:15 बजे मौजूद थे। उसी समय जय माजीसा हार्डवेयर के संचालक देवकरण बुरड़ वहां पहुंचे। देवकरण अपने पास मौजूद लाइसेंसी पिस्टल की सफाई के लिए तेल लेने के उद्देश्य से वहां आए थे।


बातचीत के दौरान देवकरण ने प्रमोद को पिस्टल दिखानी चाही। इसी दौरान अनजाने में ट्रिगर दब गया और पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो सीधे प्रमोद तोमर के पेट के दाहिने हिस्से में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल प्रमोद को तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, गोली शरीर को छूती हुई आर-पार नहीं हुई है, जिससे स्थिति गंभीर नहीं है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने जांच के बाद पिस्टल को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह घटना दुर्घटना लग रही है। पुलिस की ओर से दोनों पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फॉरेंसिक जांच भी करवाई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली चलने की असली वजह क्या थी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS