Explore

Search

July 2, 2025 3:31 am

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले में 177.24 करोड़ रुपए के 198 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सधे हाथों से आसमान पर लहरायी पतंग

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4

बलरामपुर ।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले में कुल 177.24 करोड़ रुपए के 198 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 134 करोड़ 09 लाख रुपए के 140 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पण अंतर्गत 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए लागत राशि के 58 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 04 विकास कार्य लागत राशि 29 करोड़ 39 लाख 63 हजार रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 06 विकास कार्य लागत राशि 01 करोड 45 लाख 75 हजार रुपए, जनपद पंचायत राजपुर के 02 कार्य लागत राशि 40 लाख रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 45 विकास कार्य लागत राशि 7 करोड़ 58 लाख 40 हजार रुपए, पीएमजीएसवाई बलरामपुर के लागत राशि 04 करोड़ 31 लाख रूपये के 01 कार्य शामिल है।

भूमिपूजन/शिलान्यास: अंतर्गत 134 करोड़ 09 लाख रुपए लागत राशि के 140 विकास कार्य शामिल है। जिसमें ग्रामिण यांत्रिकी सेवा के 05 विकास कार्य लागत राशि 03 करोड़ 80 लाख रुपए 70 हजार, जल संसाधन विभाग रामानुजगंज के 12 विकास कार्य लागत राशि 46 करोड़ 36 लाख 83 हजार रुपए, जल संसाधन विभाग बलरामपुर के 05 विकास कार्य लागत राशि 14 करोड़ 33 लाख 52 हजार रूपये, पीएमजीएसवाई बलरामपुर के 14 विकास कार्य लागत राशि 23 करोड़ 35 लाख, पीएमजीएसवाई राजपुर के 26 विकास कार्य लागत राशि 37 करोड़ 04 लाख 25 हजार रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 20 विकास कार्य लागत राशि 02 करोड़ 09 लाख 15 हजार रुपए, जनपद पंचायत बलरामपुर में राशि 02 करोड़ के 68 लाख 87 हजार के 23 विकास कार्य शामिल है।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर अंतर्गत 4.41 की लागत से नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय तातापानी में स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पुजा-अर्चना पश्चात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कराये जा रहे सामूहिक विवाह में सम्मलित हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सधे हाथों से आसमान पर लहरायी पतंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘तातापानी संक्रांति परब’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने परंपरा के अनुरूप अन्य श्रद्धालुओं के साथ पतंग को हवा में साधकर अपना हुनर दिखाया।

तत्पश्चात् विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए विकास कार्यो के प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS