Explore

Search

January 20, 2025 11:59 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

रावत नाच महोत्सव समिति की छात्रवृत्ति हेतु छात्र-छात्राएं चयनित, 66000 ₹ की कुल राशि बंटेगी

बिलासपुर/ रावत नाच महोत्सव समिति बिलासपुर के द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए गठित समिति की बैठक 28 सितम्बर को पुत्रीशाला जूना बिलासपुर में हुई। इसमें बिलासपुर जिला पुरानी सीमा अंतर्गत प्राप्त छात्र-छात्राओं के आवेदन का परीक्षणोपरांत निम्नानुसार छात्र-छात्राओं का वर्ष 2024 की छात्रवृत्ति हेतु चयन किया गया है।
इसमें-सामान्य परिवार बालिका वर्ग-कक्षा दसवीं कु. कल्याणी यादव पिता श्री विष्णु यादव लमेर प्रथम, कु.जानवी यादव पिता श्री घनश्याम यादव पेण्डारी कानन द्वितीय,गरिमा यादव पिता श्री घनश्याम यादव महिमाभाड़ा, निरतू तृतीय हैं।
सामान्य परिवार बालक वर्ग कक्षा 10 वीं अविनाश कुमार पिता श्री रंजीत कुमार यादव धरदेई (पामगढ़) प्रथम, दीपनारायण यादव पिता श्री होरीलाल यादव मोतिमपुर द्वितीय, सूरज यादव पिता श्री गिरजाशंकर यादव दीपका कोरबा तृतीय हैं।
सामान्य परिवार बालिका वर्ग कक्षा 12वीं कु.मोनिका यादव पिता श्री विमलकुमार यादव अशोक नगर, सरकंडा प्रथम,कु.छाया यादव पिता श्री बलदाऊ यादव भाड़म, लमेर द्वितीय, सामान्य वर्ग बालक कक्षा 12वीं सूरज यादव पिता श्री राजेश्वर यादव पचरीघाट प्रथम, मोहनीश यादव पिता श्री रामसनेही यादव ईमलीभांठा, सरकंडा हैं।
गोल परिवार बालक वर्ग 10वीं करण यादव पिता कन्हैया यादव बसिया प्रथम, आदित्य यादव पिता प्रकाश यादव आदर्शनगर सिरगिट्टी द्वितीय, साहिल यादव पिता श्री सोहन यादव सिरगिट्टी तृतीय ,गोल परिवार बालिका वर्ग 10वीं कु.शिवानी यादव पिता संतोष यादव सिलपहरी प्रथम, कु.अंकिता यादव पिता दुर्गेश यादव सफेद खदान द्वितीय, कु.आरती यादव पिता श्री राजेश्वर यादव बहतराई तृतीय,गोल परिवार बालक वर्ग 12वीं इस कक्षा पर कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
गोल परिवार बालिका वर्ग 12वीं कु.सोनिया यादव पिता श्री माखन यादव बसिया प्रथम, कु. गरिमा यादव पिता श्री संजय यादव चांटीडीह द्वितीय। इस तरह प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली कुल राशि 66000/- (रुपये छैछठ हजार) होगी। यह पुरस्कार सन् 1998 से लगातार 26 वर्षों से दिया जा रहा है।
उक्त बैठक में रावत नाच महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. कालीचरण यादव एवं छात्रवृत्ति समिति के सदस्य रामकुमार यादव, संतोष यादव,उमेश यादव, सुशील कुमार यादव एवं विजय यादव उपस्थित थे। अंत में छात्रवृत्ति समिति के पूर्व संयोजक डॉ. रामगोपाल यादव जी एवं सदस्य श्री रामनारायण यादव जी को समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Ravi Shukla
Author: Ravi Shukla

Editor in chief

Leave a Comment

Read More

Recent posts