Explore

Search

October 22, 2026 10:18 am

ये गजब हो गया मोदी सरकार के मंत्री ने कहा कि NEET के मुद्दे पर चर्चा संसद की गरिमा के लिए ठीक नहीं है तो राहुल गांधी की संसद में माइक बंद करना लोकतंत्र का अपमान नहीं है?

 

बिलासपुर संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी  का माइक फिर अचानक बंद कर दिया गया और उनको सदन में बोलने नहीं दिया गया जबकि वो NEET की परीक्षा की धांधली में देश के युवा बच्चों के भविष्य के लिए सदन का ध्यानआकर्षण कर रहे थे लेकिन उनका माइक बंद कर दिया गया ये अत्यंत आपत्तिजनक है और विपक्ष का अपमान है लोकतंत्र का अपमान है और देश के युवाओं का अपमान है।
पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा इसके अलावा मोदी सरकार के ज़िम्मेदार और सम्मानीय मंत्री श्री रिज़िजू ने कहा कि कांग्रेस का ये मुद्दा संसद की गरिमा के लिए ठीक नहीं था,ऐसा  जवाब मोदी सरकार के एक ज़िम्मेदार मंत्री द्वारा दिया गया है जिससे पता चलता है कि NEET से प्रभावित युवा बच्चों के लिए मोदी सरकार कितनी गंभीर है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसे देश के युवा कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS