Explore

Search

March 15, 2026 1:44 pm

बलौदा बाजार की घटना भाजपा नेताओं की साजिश, फायनेन्स भी भाजपा ने की, कांग्रेस नेता शामिल तो तो इसका प्रमाण दे सरकार, विष्णुदेव साय पर्ची सी एम :भूपेश बघेल

बिलासपुर.  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा आरोप लगाते हुए कहा हैं कि बलौदा बाजार की घटना भाजपा द्वारा प्रायोजित था.। प्रदेश क़ानून व्यवस्था ठप्प हो गई हैं. सरकार संभल नहीं पा रही हैं। मुख्य मंत्री साय को इस्तीफा दे देना चाहिए।

 छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि,भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी की वजह से बलौदाबाजार में इतनी बड़ी घटना हुईं है।बलौदाबाजार की घटना भाजपा का प्रायोजित आंदोलन था, और भाजपा के द्वारा फाइनेंस किया गया था।

उन्होंने कहा बलौदा बाजार की घटना के जरिए भाजपा समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी पर  सवाल उठाये और कहा कि भाजपा ने हमेशा छ्ग के साथ सौतेला व्यवहार किया हैं । जातिगत समीकरण को साधने वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है।अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक को किया साइड लाइन, अरुण साव का  कद बढ़ाया गया हैं.मोदी-शाह के पिछले 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं का अवमानना हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर भी बड़ा हमला किया है। सीएम साय को पर्ची वाला मुख्यमंत्री बताया है।पूर्व सीएम ने नक्सलवाद पर कहा कि, हमारी सरकार ने 5 साल में जो व्यवस्था की थी, उसी का आज परिणाम दिखाई दे रहा है। श्री बघेल ने और क्या कहा देखें वीडियो

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS