Explore

Search

October 11, 2026 11:41 pm

 जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार

कटरा जंगल में चल रहा था जुए का फड़, 47,500 रुपये नकद समेत 11 बाइक, ब्रेजा कार और 8 मोबाइल जब्त

CBN36 जांजगीर-चांपा। दिवाली का पर्व नजदीक आते ही जिले में जुए के फड़ सजने लगे हैं। इसी बीच जांजगीर-चांपा पुलिस ने पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 47,500 रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार, आठ मोबाइल फोन और ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पंतोरा चौकी पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कटरा जंगल में दबिश दी।

घेराबंदी कर नौ लोगों को पकड़ा

कटरा जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। यहां जुआ खेलते पाए गए नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जुए में इस्तेमाल की जा रही नकदी और मौके पर मौजूद वाहनों व मोबाइल फोन को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में दीपक राय (42), निवासी मड़वा, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार; रूपचंद रात्रे (36), निवासी देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर; संजू कुमार सूर्यवंशी (28), रमेश कुमार कश्यप (28) और साहिल लहरे (22), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़; सुरेंद्र लहरे (26), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़; सुनील सिंह ठाकुर (27), निवासी कोटमीसोनार; मयंक शर्मा (22), निवासी उसलापुर, जिला बिलासपुर; तथा विशाल सिंह ठाकुर (24), निवासी कोटमीसोनार, थाना अकलतरा शामिल हैं।

अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ-सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में पीएसआई अभिलाष सिन्हा, एएसआई जयनंदन मार्बल, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कौशिक, युवराज, नितेश सिंह, भुनेश्वर पटेल, दिलीप माथुर सहित पंतोरा चौकी पुलिस और रिस्पांस टीम का योगदान रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS