Explore

Search

September 7, 2026 11:30 pm

हिंदी विश्वविद्यालय में विदर्भ स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन

60 से अधिक प्रतिभागियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

CBN36 वर्धा, 7 सितंबर। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के नागार्जुन अतिथि गृह में ट्रेडिशनल शीतोरियो कराटे ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय विदर्भ स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का रविवार, 6 सितंबर को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। शिविर में विदर्भ के विभिन्न जिलों से आए 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और कराटे की विभिन्न तकनीकों एवं कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे, ट्रेडिशनल शीतोरियो कराटे ऑर्गेनाइजेशन के कार्याध्यक्ष सिंहान शेख दत्तू तथा अध्यक्ष सिंहान कृष्णा ढोबाडे उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का प्रभावी साधन भी है। उन्होंने युवाओं से नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया।

शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को कराटे की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण देने वाले कोचों में गणेश लांजेवर (ब्रह्मपुरी), संतोष कडप्पेवाला (चंद्रपुर), सुधीर रिंकी (बुटीबोरी, नागपुर), नरेश मुरस्सर (वणी, यवतमाल), राजेश लारोकर (नागपुर), गोपी कोटेदार (हिंगणघाट), हिमांशु बड़वाई (पुलगांव), कृष्णा ढोबाडे (वर्धा) तथा मिलिंद मानकर (वर्धा) शामिल रहे।

समापन अवसर पर कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, बी. एस. मिरगे एवं सिंहान शेख दत्तू ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रतिभागियों ने शिविर को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

कार्यक्रम का संचालन शिविर के मुख्य आयोजक एवं ट्रेडिशनल शीतोरियो कराटे ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन पराग पाटील ने किया। उन्होंने शिविर की सफलता के लिए अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में करण शेर एवं प्रवीण झाडे का विशेष सहयोग रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS