CBN36 जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय पाण्डेय के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस ने ग्राम कमरीद में दबिश देकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2500 रुपये नकद एवं जुआ सामग्री जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को जुआ, सट्टा सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देश के पालन में सारागांव पुलिस को ग्राम कमरीद में जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपियों में बरातू केवट (58), शिवराम कश्यप (50), लव कुमार विश्वकर्मा (47), मुकेश विश्वकर्मा (28) और लक्ष्मी राम कंवर (47), सभी निवासी गुड्डी चौक, ग्राम कमरीद, थाना सारागांव शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहने की बात पुलिस ने कही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सारागांव कमलेश सेंडे एवं पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
प्रधान संपादक




