युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद, कोटा, मस्तूरी और बेलतरा विधानसभा के मंडलों में सौंपी गई नई जिम्मेदारियां
CBN36 बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की घोषणा की गई है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी द्वारा जारी नियुक्तियों में कोटा, मस्तूरी एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में युवा पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन के अनुमोदन के बाद की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और युवा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा एवं युवा मोर्चा से जोड़ने की अपेक्षा की गई है।
कोटा विधानसभा के करगीकला, बेलगहना, कोटा एवं रतनपुर मंडल में क्रमशः सूरज साहू, अमन अग्रहरी, ज्ञानेन्द्र कश्यप एवं टीका साहू को प्रभारी बनाया गया है। वहीं मस्तूरी विधानसभा के सीपत, जयरामनगर, देवरीखुर्द, मस्तूरी, मल्हार एवं सोनलोहर्सी मंडलों में भी प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
इसी तरह बेलतरा विधानसभा के बेलतरा उत्तर, पश्चिम, दक्षिण एवं पूर्व मंडल में भी युवा पदाधिकारियों को प्रभारी एवं सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता के साथ संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।
प्रधान संपादक




