डीसीपी दीपमाला कश्यप के नेतृत्व में खमतराई पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना
CBN36 रायपुर। वर्षा कॉलोनी स्थित केवी परिसर में एक घर से करीब 16 लाख मूल्य के सोने के कंगन और झुमकों (इयररिंग्स) की चोरी के मामले में रायपुर पुलिस ने बेहद तेज कार्रवाई करते हुए वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। कीमती पारिवारिक आभूषणों की बरामदगी से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

मामले में डीसीपी दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन में खमतराई थाना पुलिस और रायपुर कमिश्नरेट की टीम ने घटना के बाद तेजी से सुराग जुटाए और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी गए आभूषणों को बरामद करने में सफलता हासिल की।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए डीसीपी दीपमाला कश्यप और खमतराई पुलिस टीम को बधाई दी गई है। महज 12 घंटे के भीतर बड़ी चोरी का खुलासा और कीमती पारिवारिक संपत्ति को सुरक्षित बरामद करना पुलिस की तत्परता, बेहतर फील्ड इंटेलिजेंस और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।
पीड़ित परिवार ने जताया आभार
चोरी की घटना से परेशान परिवार के लिए आभूषणों की बरामदगी बड़ी राहत लेकर आई। परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए डीसीपी दीपमाला कश्यप सहित खमतराई पुलिस टीम का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। परिवार का कहना है कि इतनी तेजी से कार्रवाई कर संपत्ति वापस दिलाना पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।
रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि शिकायत मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई के साथ अपराध का पता लगाने और नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
प्रधान संपादक




