हमसफर एक्सप्रेस रहेगी रद्द, दो ट्रेनों का बदलेगा मार्ग; बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी में समाप्त और प्रारंभ होगी
CBN36 बिलासपुर, 1 सितंबर 2026। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों की जानकारी जारी की है।
दो हमसफर एक्सप्रेस रहेंगी रद्द
रेलवे के अनुसार 14 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होने वाली 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 15 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द रहेगा।
दो ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
10 अक्टूबर को शालीमार से रवाना होने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन बीना मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रुठियाई-मक्सी होकर भुज पहुंचेगी।
वहीं, 13 अक्टूबर को भुज से रवाना होने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन मक्सी-रुठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी होकर शालीमार जाएगी।
बीना मालखेड़ी में समाप्त और प्रारंभ होगी बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस
06 से 14 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन में समाप्त होगी। इसी तरह 07 से 15 अक्टूबर तक भोपाल से चलने वाली 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन से ही प्रारंभ होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
प्रधान संपादक




