CBN36 बिलासपुर। सिटी कोतवाली और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट व पथराव की घटनाओं के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अपराध क्रमांक 488/2026 में आठ और अपराध क्रमांक 489/2026 में तीन आरोपी शामिल हैं।
अपराध क्रमांक 488/2026 में गिरफ्तार आरोपियों में मौला बक्स उर्फ जूब्बू (37), शेख अजरूद्धीन उर्फ अज्जू (25), मोहम्मद जाहिद खान (45), सफीक अहमद उर्फ राजा खान (31), शकीर उर्फ सोनू (24), मोहम्मद लाईक (37), रेहान अली उर्फ ईरानी (19) और मो. जुनैद (21) शामिल हैं। सभी बिलासपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।
इसी तरह अपराध क्रमांक 489/2026 में पुलिस ने राजू यादव उर्फ नान (30), राकेश यादव उर्फ रिंकु (24) और छत्रपाल साहू (25) को गिरफ्तार किया है। तीनों बिलासपुर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
प्रधान संपादक




