Explore

Search

August 31, 2026 4:59 pm

तीन टेबल टेनिस खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, बिलासपुर का बढ़ाया मान

CBN 36। बिलासपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह में बिलासपुर के तीन टेबल टेनिस खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें सुष्मिता सोम, के. साई प्रशांत और के. रविशंकर शामिल हैं। खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने सम्मानित किया।

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी सुष्मिता सोम को उत्कृष्ट महिला खिलाड़ी के रूप में शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं पुरुष वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए के. साई प्रशांत को भी शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसी समारोह में बिलासपुर के वेटरन टेबल टेनिस खिलाड़ी के. रविशंकर को शहीद विनोद चौबे उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान से नवाजा गया। तीनों खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

तीनों खिलाड़ियों को मिले सम्मान से बिलासपुर जिला टेबल टेनिस संघ में खुशी का माहौल है। संघ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे, सचिव कपिल शुक्ला, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. मेघानी, कोच पंकज बोलर, लोकेश सोनकर, संजय लहेजा, अमर पाठक, संजय तिवारी और राजेश धुर्वे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

संघ के उपाध्यक्ष जी.आर. मोहन ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि तीनों खिलाड़ियों का सम्मान बिलासपुर के लिए गौरव की बात है और इससे शहर के युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS