Explore

Search

August 30, 2026 4:51 pm

अवैध शराब के खिलाफ आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव शराब जब्त

बलौदाबाजार से लाकर आरंग क्षेत्र में खपाने की तैयारी, दो आरोपी गिरफ्तार; बिना नंबर की सुजुकी स्कूटी सहित 1.34 लाख की सामग्री जब्त

CBN36 आरंग, रायपुर ग्रामीण, 30 अगस्त 2026। अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के खिलाफ आरंग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 220 पाव अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 24,600 है, बरामद की। शराब के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की सुजुकी स्कूटी, जिसकी कीमत करीब 1.10 लाख बताई गई है, को भी जब्त किया गया। पुलिस ने कुल 1,34,600 की सामग्री जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम कुरूद स्थित कोटवार गली में अवैध शराब के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान यश कुमार कोसले (22), पिता स्वर्गीय खेदुरम कोसले, निवासी ग्राम नवागांव, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार तथा शिव कुमार साहू (38), पिता स्वर्गीय चैतराम साहू, निवासी वार्ड नंबर 11 गिधपुरी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई, जिसमें 70 पाव देशी मदिरा मसाला शोले, 20 पाव देशी मदिरा मसाला रोमियो और 130 पाव गोल्डन गोवा शराब, कुल 220 पाव, शामिल है। पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त सुजुकी स्कूटी को विधिवत जब्त कर लिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

नए थाना प्रभारी के पदभार के बाद कार्रवाई तेज

थाना प्रभारी नरेश साहू के पदभार ग्रहण करने के बाद आरंग थाना क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कुरूद के कोटवार गली में हुई इस कार्रवाई में एक साथ 220 पाव शराब की बरामदगी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आरंग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS