CBN36 बिलासपुर। जैन समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व पर्यूषण महापर्व-2026 की तैयारियों को लेकर श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ की आवश्यक बैठक रविवार को आयोजित की जाएगी। बैठक में आठ दिवसीय धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा पर चर्चा कर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
श्री संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीश्रीमाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पर्यूषण महापर्व हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसी को लेकर समाज के सदस्यों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक रविवार 30 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे सरकंडा स्थित कलश आवासीय परिसर, कोनी रोड, लोधीपारा, लक्ष्मी निवास के पास डी.के. जैन एवं प्रवीण कोचर के निवास पर होगी।
श्री संघ ने समाज के सभी सदस्यों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की तैयारियों में सहयोग करने की अपील की है।
प्रधान संपादक




