
अधिकारियों को कानूनों के प्रावधानों और प्रभावी क्रियान्वयन की दी गई जानकारी
CBN36 बिलासपुर, 25 अगस्त। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग, मुख्यालय की ओर से मंगलवार को एनईआई सभागृह, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल के प्रधान विभागाध्यक्षों और अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू तथा मुख्य वक्ता आईआरपीएस डॉ. एच. श्रीनिवास रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. दर्शनीता बी. अहलूवालिया ने मुख्य वक्ता श्रीनिवास एवं मुख्य अतिथि श्री साहू का स्वागत किया।

अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू ने अपने संबोधन में नए श्रम कानूनों के महत्व और वर्तमान परिस्थितियों में उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को विषय की जानकारी देने के लिए मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य वक्ता डॉ. एच. श्रीनिवास ने नए श्रम कानूनों के प्रमुख प्रावधानों एवं महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जटिल प्रावधानों को सरल भाषा में समझाते हुए अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और कानूनों की व्यावहारिक समझ विकसित करने पर जोर दिया।
कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए श्रम कानूनों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बेहतर समझ विकसित करना रहा। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
प्रधान संपादक




