महमंद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न
CBN36 मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महमंद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक तथा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 के मार्गदर्शक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का स्वर्णिम समय होता है। आज के परिवेश में जो व्यक्ति जितना शिक्षित और दीक्षित होगा, उसके सफल होने की संभावनाएं उतनी ही अधिक होंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, लेकिन शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। बिना संस्कार के शिक्षा अभिशाप भी बन सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी महत्व समझना चाहिए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणजनों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्य, सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर, भाजपा नेता बरगाह तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती पूजा विक्की निर्मलकर, जनपद सदस्य श्रीमती रामादेवी मौर्य, कांग्रेस नेता पंडित महेश नारायण मिश्रा, मोहन जायसवाल, सौरभ मौर्य, शेर इमरान खान, अमित रजक, सीना यादव, सत्येंद्र तिवारी, राजेंद्र साहू, शुभम श्रीवास, जितेंद्र शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक




