Explore

Search

October 13, 2026 4:30 pm

मोहभट्ठा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक व शिव पूजा में होंगे शामिल भूपेश बघेल

CBN36 बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 अगस्त, बुधवार को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बिल्हा विधानसभा क्षेत्र स्थित मोहभट्ठा शिव मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक एवं शिव पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भूपेश बघेल दोपहर 12:40 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 2:50 बजे मोहभट्ठा शिव मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 3:30 बजे तक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजा में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे मोहभट्ठा से भिलाई स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता अभय नारायण राय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, प्रमोद नायक सहित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS