बिलासपुर/ CBN 36 । रतनपुर छेत्र में रास्ता रोककर युवक की आंख में मिर्च पाउडर झोंक, शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुधवार को ग्राम सेमरी निवासी संतोष यादव ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पड़ोसी अक्षय के साथ ग्राम पौंसरा धान का बीज लेने गया था। लौटते समय सेमरा बाजार के पास चेतन ध्रुव और उसके साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। और आरोपियों ने अक्षय की आंख में मिर्च पाउडर झोंक अश्लील गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने अक्षय के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घेराबंदी कर सेमरा (भरारी) निवासी चेतन ध्रुव (20), जागेश्वर प्रसाद साहू (32) और आकाश साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
प्रधान संपादक



