Explore

Search

September 5, 2026 10:48 pm

एसपी के निर्देश पर अकलतरा पुलिस की कार्रवाई, तरौद में जुआ खेलते नौ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम तरौद में जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, एसपी विजय पाण्डेय ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अकलतरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तरौद में कुछ लोग रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान नौ लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 29 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डियां बरामद हुईं। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा सहित अकलतरा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS