रायगढ़, 18 जुलाई। खरसिया स्थित आलोक इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आयोजित इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में क्षेत्र के पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक सोच, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित हो।

उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन को छात्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए शिक्षा के प्रति समर्पित रहने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवन ही सफलता की मजबूत नींव रखता है।
कार्यक्रम में एसडीओपी श्री पटेल ने क्विज़ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आलोक इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत बाबू एवं विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रधान संपादक


