Explore

Search

September 4, 2026 11:13 pm

युवा नेतृत्व पर भाजपा का भरोसा, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी,शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर के युवा नेता रौशन सिंह को मुंगेली जिले का जिला सह-प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन में उनकी सक्रियता, अनुशासित कार्यशैली और लंबे समय से किए जा रहे योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजयुमो की इस नियुक्ति को संगठन की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत जमीनी स्तर पर सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिए जा रहे हैं। रौशन सिंह लंबे समय से भाजपा और भाजयुमो के विभिन्न संगठनात्मक, सामाजिक और चुनावी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी के कारण उनकी पहचान एक सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़े युवा कार्यकर्ता के रूप में बनी है। उन्हें विधायक अमर अग्रवाल के करीबी समर्थकों में भी गिना जाता है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रौशन सिंह की नियुक्ति से मुंगेली जिले के साथ-साथ बिलासपुर संभाग में भी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। भाजपा का यह कदम युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर नेतृत्व विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

युवाओं में अच्छी पकड़

रौशन सिंह की पहचान युवाओं के बीच एक सक्रिय और मिलनसार कार्यकर्ता के रूप में है। शिक्षा, रोजगार, खेल, सामाजिक और धार्मिक विषयों पर उनकी लगातार सक्रियता ने उन्हें युवाओं से जोड़ा है। पार्टी के कई अभियानों में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नियुक्ति पर रौशन सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनहितकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS