Explore

Search

September 4, 2026 11:27 pm

अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश, हर जरूरतमंद तक तुरंत पहुंचे मदद: मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक समय पर राहत सामग्री तथा आवश्यक सहायता पहुंचाई जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित इलाकों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य जरूरी संसाधन बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने और जनसुविधाओं को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन और सहायता भी तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि राहत कार्यों में कोई बाधा न आए।

https://x.com/i/status/2078194249842192843

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और हर प्रभावित परिवार तक समय पर राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ी है तथा जनजीवन को जल्द सामान्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS