Explore

Search

July 22, 2026 12:59 am

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर दो उप निरीक्षक निलंबित

“एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा विभाग में किसी भी प्रकार के भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध होगी सख्त कठोर कार्रवाई”

दुर्ग, 03 जून 2026। पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए दो उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पुरानी भिलाई में पदस्थ उप निरीक्षक तुलसीराम साहू तथा थाना खुर्सीपार में पदस्थ उप निरीक्षक देव लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उक्त वीडियो थाना पुरानी भिलाई में दर्ज अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 21(क)(ख) एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण से संबंधित बताया जा रहा है, जिसमें आरोपी पक्ष से पैसों की मांग किए जाने का आरोप परिलक्षित हो रहा है।

वायरल वीडियो के अवलोकन के उपरांत प्रथम दृष्टया दोनों अधिकारियों का आचरण भ्रष्टाचारपूर्ण एवं पुलिस विभाग की छवि के प्रतिकूल पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा दोनों उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय रक्षित केंद्र, दुर्ग नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी को प्रकरण की प्राथमिक जांच कर तीन दिवस के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि विभाग में किसी भी प्रकार के भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS