सुपेला पुलिस की कार्रवाई, कार्यालय और घर से कार, लैपटॉप समेत कई सामान जब्त
भिलाई। शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कार, लैपटॉप, मोबाइल फोन, चेक बुक और लेन-देन से संबंधित दस्तावेज समेत कई सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर, अमलीडीह निवासी दीपक गाडगे (37) और सेक्टर-6 भिलाई निवासी पापा राव (63) ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि हनुमान मंदिर, पुरानी बस्ती सुपेला निवासी टोमन दास साहू ने शेयर मार्केट में निवेश कराने और बेहतर मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर उनसे बड़ी रकम ली थी।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने दीपक गाडगे से करीब 23 लाख रुपये, भीष्म महिलांग से 15 लाख रुपये और पापा राव से 10 लाख रुपये प्राप्त किए। इसके अलावा अन्य लोगों से भी निवेश के नाम पर लाखों रुपये लेकर कथित रूप से धोखाधड़ी की गई।
मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी टोमन दास साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 766/ 2026 एवं 767/2026 दर्ज किया। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2) और 318(4) के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपी के कार्यालय और निवास की तलाशी के दौरान एक कार, एक लैपटॉप, एक सीपीयू, एक की-बोर्ड, दो मॉनिटर, 10 चेक बुक, दो मोबाइल फोन, चार लेन-देन डायरी तथा 10 ट्रॉफियां बरामद कर जब्त की गईं। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों से एक कार एक लैपटॉप एक सीपीयू एक की-बोर्ड दो मॉनिटर 10 चेक बुक दो मोबाइल फोन चार लेन-देन डायरी 10 ट्रॉफियां बरामद किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव, उप निरीक्षक धनेश्वर साहू, उप निरीक्षक चितराम ठाकुर, उप निरीक्षक नमिता टेकाम, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद तिवारी तथा आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।
प्रधान संपादक


