Explore

Search

September 6, 2026 3:29 am

सुशासन तिहार : 4 जून को मुख्यमंत्री का बिलासपुर प्रवास, कहीं भी कर सकते हैं औचक निरीक्षण

बिलासपुर। सुशासन तिहार के तहत 4 जून को मुख्यमंत्री का बिलासपुर जिले में प्रवास प्रस्तावित है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं तथा योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम औचक निरीक्षण आधारित हो सकता है। वे जिले के किसी भी गांव, शासकीय कार्यालय, निर्माणाधीन परियोजना अथवा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क हो गया है और विभिन्न विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री आम नागरिकों से भी संवाद कर सकते हैं तथा शासन की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे फीडबैक लेने की संभावना है। प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां जारी हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में विशेष सक्रियता देखी जा रही है। माना जा रहा है कि इस दौरान विकास कार्यों की प्रगति, जनसमस्याओं के निराकरण तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS