Explore

Search

May 28, 2026 8:11 pm

बीएसपी से 250 टन लौह स्क्रैप चोरी का खुलासा,4 आरोपी गिरफ्तार, 3.22 करोड़ का माल और वाहन जब्त

दुर्ग, 28 मई 2026। भिलाई स्टील प्लांट से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप एवं भारी वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले चार-पांच माह से बीएसपी प्लांट से फ्लू डस्ट के बीच लोहे की प्लेट और बीम कटिंग छिपाकर चोरी कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है तथा प्रकरण में संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

थाना पुरानी भिलाई पुलिस को 26 मई 2026 को सूचना मिली कि ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स प्लॉट नंबर 18 ए/05 एचआईए हथखोज भिलाई में भारी मात्रा में चोरी का लौह स्क्रैप जमा किया गया है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां हाईवा वाहन क्रमांक CG04QT8797 में डस्ट के नीचे लोहे की प्लेट कटिंग और बीम भरी मिली। वहीं ट्रक क्रमांक CG10R2004 में भी लोहे की प्लेट कटिंग लोड पाई गई।

इसके अलावा एक खाली हाईवा CG08AW1475, दो ट्रक, टाटा 1109, टाटा एस, जेसीबी, हाइड्रा और चैन माउंटेन मशीन मौके पर मौजूद मिलीं, जिनका उपयोग स्क्रैप लोडिंग और परिवहन में किया जा रहा था।

250 टन लौह स्क्रैप जब्त

पुलिस ने मौके से करीब 250 टन लोहे की प्लेट और बीम कटिंग बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं जब्त वाहनों और मशीनों सहित कुल जुमला संपत्ति की कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये बताई गई है।

पूछताछ के दौरान वाहन चालकों एवं ए.के. ट्रेडर्स के सुपरवाइजर से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 277/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मीथेन ठाकुर, निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर चिंतानंद साहू, निवासी बाबा दीप सिंह नगर वैशाली नगर गीतेश वर्मा, निवासी टाटा लाइन कोहका निर्मल सिंह, निवासी ईडब्ल्यूएस 697 वैशाली नगर शामिल हैं।आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(4), 3(5), 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पकड़े गए आरोपी से दो हाईवा वाहन दो ट्रक एक टाटा 1109 एक टाटा एस एक जेसीबी मशीन एक हाइड्रा मशीन एक चैन माउंटेन मशीन 250 टन लौह स्क्रैप लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग जब्त किया गया है । पुलिस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS