Explore

Search

September 9, 2026 1:24 pm

पैनिक बाइंग से बचें, ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य : कलेक्टर संजय अग्रवाल

बिलासपुर, 14 मई 2026।कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल ने बिलासपुर जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले सहित प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ऑयल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो दिनों में कुछ पेट्रोल पंपों पर अत्यधिक भीड़ एवं सामान्य से अधिक खरीदी के कारण अस्थायी रूप से स्टॉक प्रभावित हुआ है। यह स्थिति अफवाहों एवं पैनिक बाइंग के कारण उत्पन्न हुई है।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले के सभी पेट्रोल एवं डीजल पंपों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा न पंपों में स्टॉक कम हुआ है, वहां ऑयल डिपो से त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन सतत मॉनिटरिंग कर रहा है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल एवं डीजल क्रय करें तथा अनावश्यक संग्रहण से बचें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में ईंधन की उपलब्धता सामान्य है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS