Explore

Search

April 30, 2026 10:15 pm

ज्ञान दीप जांजगीर के बोर्ड परिणाम उत्कृष्ट, 96% रहा कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

जांजगीर, 30 अप्रैल 2026।ज्ञान दीप, जांजगीर के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। दोनों कक्षाओं के परिणामों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया।

10वीं कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन

10वीं कक्षा में कुल 64 विद्यार्थियों में से 54 ने डिस्टिंक्शन हासिल किया। श्रद्धा राठौर ने 576 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें गणित में शत-प्रतिशत अंक शामिल हैं। सूची साहू 574 अंकों के साथ द्वितीय तथा इशिका थवाइत 553 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में वैभव सोनवानी (535), प्राची राठौर (517), गरिमा कश्यप (505), शिक्षा भारती (499), स्नेहा मार्चे (486) एवं दीपाशिखा रॉय (471) शामिल हैं।

12वीं कक्षा का परिणाम भी शानदार

12वीं कक्षा में 77 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 63 ने डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त की। जागृति राठौर ने 456 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। देवेंद्र कुमार थवाइत (436) द्वितीय एवं प्रद्योत पांडे (432) तृतीय स्थान पर रहे।

इसके अलावा सिमरन राठौर (431), शिवम विश्वकर्मा (403), प्रिंस पाटले (389), लक्ष्मी कश्यप (388) और प्रेक्षा चौहान (378) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संस्थान प्रबंधन ने जताई खुशी

संस्थान के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कटकावार ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।दोनों कक्षाओं को मिलाकर संस्थान का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96% रहा, जो क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS