Explore

Search

June 13, 2026 1:23 pm

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई दो हाइवा व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस अभिरक्षा में रखे गए वाहन

“कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई जारी रहे ,संबंधित अधिकारियों को सख्त निगरानी बनाए रखने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश ”

बिलासपुर, 18 अप्रैल। कलेक्टर बिलासपुर के सख्त निर्देशों के बाद जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाते हुए कुल पांच वाहनों को जब्त किया है।

उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज अमले द्वारा सकरी, गनियारी, तुरकाडीह, कोनी, मस्तूरी, पचपेड़ी, जोंधरा, गोपालपुर, कुकुरदिकला, भिलोनी और मानिकचौरी क्षेत्रों में सघन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान सकरी क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक हाइवा वाहन को जब्त किया गया। वहीं पचपेड़ी क्षेत्र में ईंट-मिट्टी का परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया।

इसके अलावा गोपालपुर, जोंधरा और मानिकचौरी क्षेत्रों से रेत का अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को जब्त किया गया। इस तरह कुल दो हाइवा और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों पर कार्रवाई की गई है।

जब्त सभी वाहनों को सकरी एवं पचपेड़ी थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निगरानी बनाए रखने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS