छत्तीसगढ़ ,अप्रैल 2026।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लमकेना में उनकी प्रतिमा का अनावरण विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब के कारण ही समाज के सभी वर्गों को समानता का अधिकार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि संविधान में ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे हर जाति और समुदाय को समान अवसर और लोकतंत्र में बराबरी की भागीदारी मिल सके।
विधायक श्रीवास्तव ने बाबा साहब के प्रसिद्ध नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज का सबसे बड़ा हथियार है और जब समाज शिक्षित एवं संगठित होगा, तभी वह अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकेगा और सशक्त बनेगा।
अनावरण समारोह में जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, रजनी पिन्टू मरकाम, जिला पंचायत सदस्य जयकुमारी प्रभु सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, सरपंच श्रीमती लक्ष्मी संतकुमार अनंत, लतेलराम मरावी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही उपसरपंच जगदीश साहू, विनोद अनंत, कमलेश मरकाम, राजकुमार बसोड़, डेबिट साहू एवं श्रीमती इन्द्रबाई मोरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पंचगण और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके पश्चात विधायक अटल श्रीवास्तव ग्राम पंचायत रानीसागर भी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की जयंती कार्यक्रम में भाग लिया तथा परिसर में कांक्रीटीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सरपंच विद्या नेताम, उपसरपंच रामेश्वर गोंड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता
अभयनारायण राय ने दी ।
प्रधान संपादक


