Explore

Search

July 6, 2026 10:44 pm

बिलासपुर बिग बैश लीग का धमाकेदार आगाज, 16 टीमें लेंगी हिस्सा,तीन अप्रेल को होगा टूर्नामेंट का उद्घाटन , 256 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन 

छत्तीसगढ़।बिलासपुर शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गजब का उत्साहजनक खबर है। बहुप्रतीक्षित बिलासपुर बिग बैश क्रिकेट लीग का पहला मैच शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है। इस भव्य टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 256 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है।

आयोजकों के अनुसार, लीग को लेकर खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह पहला अवसर है जब शहर में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर में किया जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलने की उम्मीद है।

प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार राशि भी घोषित की गई है। विजेता टीम को 2,22,222 का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 1,22,222 और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 55,555 प्रदान किए जाएंगे।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 3 अप्रैल को खेला जाएगा, वहीं फाइनल मुकाबला 19 अप्रैल 2026 रविवार को आयोजित होगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि इस लीग के पहले सीजन का खिलाड़ियों और टीम मालिकों को लंबे समय से इंतजार था, जो अब समाप्त होने जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता शहर के क्रिकेट स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS