Explore

Search

May 31, 2026 8:22 am

जांजगीर-चांपा में विवाद के दौरान चली गोली, एक युवक घायल

छत्तीसगढ़।जांजगीर-चांपा जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र के विकास नगर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान हिमांशु श्रीवास के भाई गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज के पैर (जांघ) में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पामगढ़ ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

एएसपी उमेश कश्यप के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। आरोपी गुलशन श्रीवास, जो कि रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार बताया जा रहा है, तथा उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS