Explore

Search

September 5, 2026 4:12 pm

राज्यसभा चुनाव; कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को किया रिपीट, कांग्रेस ने राज्यसभा प्रत्याशी किया घोषित

रायपुर। कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति पर एक बार फिर दांव खेला है। फूलो देवी नेताम लगातार दूसरी मर्तबे राज्यसभा जाएगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार के रुप में फूलो देवी नेताम पर भरोसा जताया है। फूलो देवी नेताम को लगातार दूसरा कार्यकाल मिलेगा। फुलो देवी को सबसे पहले 2020 में राज्यसभा सदस्य बनाया गया था। वर्तमान में जिन दो सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं उनमें से एक सीट फुलो देवी के कार्यकाल समाप्ति की वजह से खाली हुई है।

बता दें फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ की पहली महिला नेत्री जो लगातार दूसरी बार राज्यसभा जाएँगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद नेताम कांग्रेस की पहली महिला नेत्री हैं, जिन्हे यह अवसर मिला है कि वे राज्यसभा में लगातार दूसरी बार पहुँचेंगी। फुलो देवी बस्तर की हैं। फुलो 1998 में कॉंडागांव से विधायक रही हैं। फुलो देवी नेताम की राजनीतिक शुरुआत जनपद सदस्य के रुप में हुई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS