“नंद गांव के रंग, बरसाने की फुहार कान्हा की शरारत, राधा का मनुहार खुशियों के रंग से सजा रहे होली का त्यौहार”

छत्तीसगढ़।आईजी बिलासपुर रेंज आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने होली पर्व के पावन अवसर पर संभाग के साथ प्रदेश के लोगो को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।जारी शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि नंद गांव के रंग, बरसाने की फुहार कान्हा की शरारत, राधा का मनुहार खुशियों के रंग से सजा रहे होली का त्यौहार।
आईजी श्री गर्ग ने अपने संदेश में नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है। सभी लोग शांति, संयम और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए रंगों के इस पावन पर्व का आनंद लें।

पुलिस महानिरीक्षक रेंज गर्ग ने भरोसा दिलाया कि होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
प्रधान संपादक


