Explore

Search

June 25, 2026 5:47 pm

रतनपुर टीआई की कार्रवाई: 85 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले की रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में थाना रतनपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 85 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि डीआईजी एवं एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह ने होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

सूचना पर ग्राम खैरखुण्डी में एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है, वहीं ग्राम रिंगवार में भी अवैध शराब का कारोबार संचालित होने की जानकारी प्राप्त हुई। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह के निर्देश पर थाना रतनपुर से दो टीमों का गठन कर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान ग्राम खैरखुण्डी निवासी लक्की प्रसाद प्रजापति के घर की बाड़ी से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा ग्राम रिंगवार निवासी शिवशंकर धनवार के घर से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। इस प्रकार कुल 85 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 17 हजार रुपये बताई गई है, को जप्त किया गया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक आकाश चौधरी सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे संजय यादव एवं मालिकराम साहू का विशेष योगदान रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS