Explore

Search

February 26, 2026 12:52 am

कुरूवार में चेतना अभियान के तहत महिला कमाण्डों का गठन

पहाड़बछाली की नशामुक्त महिला टीम सम्मानित, ग्रामीणों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ

बिलासपुर।पुलिस द्वारा संचालित चेतना अभियान के अंतर्गत थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना के ग्राम कुरूवार में नशामुक्ति, साइबर जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत कुरूवार के सहयोग से संपन्न हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह के निर्देश पर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण माधुलिका सिंह प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन तथा एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय की गरिमामय उपस्थिति रही।

उपस्थित ग्रामीण महिला-पुरुषों को नशे के दुष्प्रभाव, नशे की हालत में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं तथा साइबर ठगी के नए तरीकों से बचाव के संबंध में नूपुर उपाध्याय ने जानकारी दी। स्कूली छात्र-छात्राओं को गुड टच–बैड टच विषय पर भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गांव में बेलगहना प्रभारी हेमंत सिंह ने अवैध शराब को सामाजिक बुराई बताते हुए इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की ।साथ ही ग्राम कुरूवार में महिला कमाण्डों टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पहाड़बछाली की महिला कमाण्डों टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि महिला कमाण्डों एवं ग्रामीणों के सहयोग से पहाड़बछाली गांव वर्तमान में पूर्ण रूप से अवैध शराब मुक्त हो चुका है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों ने शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाए जाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्राम कुरूवार की सरपंच ललिता पोर्ते, उपसरपंच, ग्राम पहाड़बछाली की सरपंच सुषमा सुनील करसायल, पंचगण, कोटवार, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं-पुरुष एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक प्रदीप जायसवाल, ईश्वर नेताम, धीरज जायसवाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। चेतना अभियान से गांव में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला, वहीं अन्य ग्रामों के सरपंचों ने भी अपने क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने की इच्छा जताई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS