Explore

Search

February 22, 2026 8:14 pm

छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायी दल की नई नियुक्तियों पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

“नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा नई टीम विधानसभा के भीतर जनता के मुद्दों को पूरी प्रखरता से उठाएगी और छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी, नियुक्तियों से कांग्रेस संगठन और विधायी दल को नई मजबूती मिलेगी”

रायपुर, 22 फरवरी।छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायी दल में की गई नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

डॉ. महंत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगपाल तथा प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन और विधायी दल को नई दिशा व ऊर्जा देने वाला है।

उन्होंने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को उपनेता नियुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से विधानसभा में विपक्ष की भूमिका और अधिक सशक्त होगी। वहीं, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू को मुख्य सचेतक बनाए जाने को हर्ष का विषय बताते हुए कहा कि विधायी कार्यों में उनका समन्वय सराहनीय रहेगा।

डॉ. महंत ने मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया को उप सचेतक की जिम्मेदारी मिलने पर भी शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ वे सदन में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि यह नई टीम विधानसभा के भीतर जनता के मुद्दों को पूरी प्रखरता से उठाएगी और छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से कांग्रेस संगठन और विधायी दल को नई मजबूती मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS